कसया/कुशीनगर। नव वर्ष पर जश्न की खूब रही धूम, खाये -पिये खूब जश्न मनाये युवा l तहसील क्षेत्र के कुड़वा दिलीप नगर स्टेट के घने जंगलों में आदि शक्ति मां कुलकुला देवी का प्राचीन मंदिर हैं। जिसका उल्लेख दुर्गा सप्तशती में भी हैं।
रविवार को हजारो की संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुचे। कुशीनगर में भोजन बनाने के प्रतिबंध हैं । जिसको को लेकर यहा पर हजारों की संख्या महिलाए पुरुष नव वर्ष के अवसर पर मां कुलकुला देवी के स्थान पहुच कर पिकनिक गाजे -बजे डीजे की धुन पर नाचे -गाये और बनाए -खाये ।देवी स्थान का पूरा परिसर व जंगल लोगो से पटा रहा l सैकड़ो की संख्या में डीजे बजाकर युवा थिरक रहे थे। आस पास के सैकड़ो गांवो के अलावा बिहार के गोपालगंज, सिवान, तक के लोग यहा पर पहुंचे ।
ज्ञात हो कि नव वर्ष के अवसर पर हर वर्ष यहा पर भारी भीड़ लगती हैं। इसको देखते हुए प्रशासन के तरफ से पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…