News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पांचवे दिन छः मंडलो में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2021  |  3:51 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पांचवे दिन छः मंडलो में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुआ सम्पन्न

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के मण्डल कार्यसमिति बैठक के पांचवें दिन छः मण्डलों में कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा के कसया देहात मण्डल की कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ वीना गुप्ता, तमकुही विधानसभा के तरयासुजान मण्डल की कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ पी के राय, फाजिलनगर विधानसभा के पटहेरवा मण्डल की कार्यसमिति बैठक में पूर्व जिला संयोजक अजय तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इसी तरह पडरौना विधानसभा में कठकुईयां मण्डल की कार्यसमिति बैठक क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान मुख्य अतिथि रहे ‌। रामकोला विधानसभा के रामकोला विधानसभा के रामकोला मण्डल की कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व देवरिया कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र और हाटा विधानसभा के मोतीचक मण्डल कार्यसमिति बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश शाही ने संगठन की बारीकियों से अवगत कराया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking