News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सांसद की पहल पर पीड़ित महिला को मिला न्याय…दर्ज हुआ अभियोग,कार्यवाही में जुटी पुलिस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2021  |  8:32 PM

573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद की पहल पर पीड़ित महिला को मिला न्याय…दर्ज हुआ अभियोग,कार्यवाही में जुटी पुलिस! WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सांसद जान सुनवाई केंद्र पर सांसद से मिल अपनी पीड़ा बताने वाली नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया निवासिनी घरेलू हिंसा की शिकार चार बच्चों की माँ की तहरीर पर पुलिस ने शौहर,ससुर सहित सात नामजद पर मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

थानाक्षेत्र के नौरंगिया निवासिनी आशमा खातून ने सांसद जनसुनवाई केंद्र पहुंच प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया था कि उसकी शादी नूरहसन पुत्र अजीमुल्लाह से कई वर्ष पूर्व हुई थी अब उसके चार बच्चे भी हैं।उसके पति का गत दो वर्ष पूर्व किसी महिला के साथ संबंध हो गया जिससे वो परिजनों के साथ अक्सर मारपीट करने लगा।गत पन्द्रह सितंबर को उसका पति बगैर उसके मर्जी के दूसरी औरत से निकाह कर लाया और मौखिक रूप से तीन तलाक बोलते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर निर्वस्त्र कर मार-पिटाई कर एक कोठारी में बंद कर हत्या की योजना बनाने लगा।जिसकी सूचना उसने सेलफोन के माध्यम से अपने भाई को दी तो सभी घर छोड़ फरार हो गए थे।सांसद द्वारा थानाध्यक्ष को मामले में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में आज पुलिस ने पीड़ित महिला के शौहर नूरहसन ससुर अजीमुल्लाह सहित सात ज्ञात के खिलाफ मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking