कप्तानगंज/कुशीनगर। 23 जून से 06 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अन्तिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 292 बूथों पर 14829 पौधे लगाए गए।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्मदिवस तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि,नेता, कार्यकर्ता और वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।
बृक्षारोपण अभियान के जिला संयोजक और जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने सबका आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सम्पूर्ण अभियान में जनपद के 2837 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुल 14829 पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय चन्द्रभान कुशवाहा की स्मृति में जंगल बेलवा के पोखरे पर नीम,पीपल,पाकड़, क़दम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के विधिक सलाहकार सज्जन गुप्ता ,नगर मंडल महामंत्री देवेश मिश्र , जिला प्रतिनिधि आनंद मिश्र ,विशाल शुक्ला , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा , पूर्व मंडल महामंत्री संजय गुप्ता , भाजपा नेता अरुण कुशवाहा ,बूथ अध्यक्ष अजीत बरनवाल ,प्रतीक मिश्रा , सुधीर मिश्रा ,राघवेंद्र पाण्डेय ,लालमन चौहान आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…
हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
कुशीनगर । जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…