News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नेशनल हाइवे पर डीएम द्वारा गठित अधिकारियो की टीम ने किया सघन चेकिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2022  |  7:48 PM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नेशनल हाइवे पर डीएम द्वारा गठित अधिकारियो की टीम ने किया सघन चेकिंग

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा गठित कमेंटी जिसमें अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीज, खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण उमराव, उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा वरुण कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से आज राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहनों जो बिहार सीमा पर बहादुरपुर चौकी तहसील तमकुहीराज से तहसील हाटा जनपद सीमा तक पूर्ण रूप से ब्लॉक कर के सघन चेकिंग की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

अपर जिलाधिकारी के अनुसार इस अभियान में ओवरलोड खनिज से लदे हुए बिना वैध प्रपत्र के कुल 13 ट्रक को संबंधित थाने के सुपुर्दगी में दी गई है जिस पर अग्रिम दंडात्मक कार्यवाही खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त थाना तमकुहीराज के सुपुर्दगी से एक ट्रक भाग गया है जिसकी वाहन संख्या यूपी 53 जी टी 0139 है। इस पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आज 03 दर्जन से अधिक ट्रक प्रशासनिक दबिश को देखकर वापस बिहार की सीमा में भाग गए। विदित हो कि इससे पूर्व में भी दिनांक 04 व 05 अगस्त 2022 को दबिश में 19 ट्रकों को सीज किया गया था।

दिनांक 27 अगस्त 2022 को की गई संयुक्त रूप से सघन चेकिंग के दौरान पकड़े गए कुल 13 वाहनों की सूची जो विभिन्न थानों को सुपुर्द किये गए हैं इस प्रकार हैl

UP53BT6233, UP53GT0139, UP53ET3757, UP51AT5163, UP56BT9636,UP53DT3669, सभी तमकुहीराज थाने के सुपुर्द किये गए हैं तथाUP53HT0192, UP53DT9745, UP53BT7525, UP53DT6845, UP53BT4494, UP53BT4141, BR04GA6205 सभी पटहेरवा थाने की सुपुर्दगी में हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking