News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद में सन्तो का सम्मान किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2021  |  4:46 PM

583 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद में सन्तो का सम्मान किया

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले भर में मंदिर, मठ और आश्रमों में जाकर संतों का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने जिले में प्रत्येक संत को सम्मानित कर, उनका चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि जनपद के सभी चौंतीस मण्डलों में 280 मठ और मन्दिरों के सन्त और पुजारी को अंगवस्त्र व माला पहनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशिर्वाद प्राप्त किया।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सभापति विजय बहादुर पाठक ने कुबेरस्थान शिव मंदिर,खन्वार दुर्गा मंदिर,जलपा माई मंदिर, राम-जानकी मठ कुशीनगर,कोट माता मंदिर और तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना कर वहां के पुजारी को अंगवस्त्र व माला पहनाकर चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कुबेरस्थान शिव मंदिर के पुजारी राजकुमार गिरि, प्रदुम्न पाण्डेय, खन्वार दुर्गा मंदिर के पुजारी मस्ती बाबा, मुन्ना पाण्डेय,जलपा माई मंदिर के पुजारी जनार्दन मिश्र, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, मंत्री विवेकानंद शुक्ल, मण्डल प्रभारी मोहन प्रसाद खरवार, राधेश्याम पाण्डेय, भीखम प्रसाद, धनन्जय तिवारी,परोप्रकाश उर्फ गोलू सिंह,दुर्गादयाल,सन्तलाल जायसवाल, विजय कुमार सोनी, शिवप्रसाद चौहान, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र तिवारी, लल्लन चौरसिया, मनोज शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ पी के विश्वास, मार्कण्डेय दूबे, और सुरेन्द्र गुप्ता ने भी पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking