News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2022  |  10:27 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प 
  • अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही समाजिक न्याय की बात कि जा सकता-ए.के. चौरसिया
  • बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने का काम किया: मोहम्मद असलम

कसया/कुशीनगर। नगर के निरंकारी इंटर कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

राइज ऐंड एक्ट के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व शांति सद्भावना मंच के प्रदेश समन्वयक रामकिशोर चौहान ने डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर बंचित समुदाय, दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने समता मुलक समाज निर्माण के लिए आजीवन संघर्ष किया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार चौरसिया ने कहा कि अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही समाजिक न्याय की बात कि जा सकती है। आयोजक मोहम्मद असलम अंसारी ने कहा कि भीम राव अम्बेडकर की छाप आधुनिक भारतीय राजनीति में सबसे प्रभावशाली है। उन्होंने अन्त्यज और अश्पृश्य माने जाने वाली जातियों के लिए न सिर्फ संघर्ष किया बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी भरा।

उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का, समाज के समग्र विकास में बराबर की भागीदारी का और समाज के नेतृत्व का रास्ता दिखाया। हमारे पूरे देश को उनके इस अद्वितीय योगदान के लिए उनका आभारी होना चाहिए।संविधान के मूल्यों समता, बन्धुता की अवधारणा को मजबूत करने से ही धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा होगी। संचालन धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मनोज कुमार चौरसिया, रघुनन्दन मद्धेशिया, ज्योति गुप्ता, आदित्य पाठक, विशाल चौहान व स्कूल के छात्र व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking