News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दूसरे दिन अलग अलग विषयों पर कुल सात सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 30, 2022  |  5:36 PM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूसरे दिन अलग अलग विषयों पर कुल सात सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अलग अलग विषयों पर कुल सात सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

आपके लिए और..- खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर...

दूसरे दिन के प्रथम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व संसदीय कार्य , ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने “संगठन संरचना में हमारी भूमिका” विषय पर अपने संबोधन में कहा कि *अपने जीवन की सभी आकांक्षाओं का दमन करके राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने में अपना सारा जीवन खपा देते वाले लोग भारतीय जनता पार्टी में ही मिलते हैं* कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव केन्द्रित राजनीतिक दल नहीं है हम अपने सांगठनिक संरचना में ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं जो सेवा और समर्पण की भावना से स्वच्छ समाज के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण व निस्वार्थ योगदान देते हैं।

दूसरे सत्र में “पिछले छः वर्षों में अन्त्योदयी पहल” पर भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के सभापति सन्तराज यादव ने कहा कि गरीब,मजलूम, वंचित, दलित, किसान, नौजवान को समर्पित भारतीय जनता पार्टी सरकार विना भेदभाव के सभी को सफाई,दवाई, सिंचाई,भोजन, सड़क, मकान की चिन्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था और संस्कृति को सम्मान देकर सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास जीता है। भारतीय जनता पार्टी सरकार में हर गरीब के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज दिया है। गांव और शहर की महिलाओं को उज्जवला गैस का हर गरीब को पक्का मकान दिया। हमारी सरकार ने हर गरीब को मुक्त राशन देने का काम किया है।केंद्र की सभी योजना हर गरीब मजदूर किसान महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखकर मोदी व योगी के नेतृत्व देश व प्रदेश में संचालित हो रही हैं।

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवेन्द्र यादव ने आत्मनिर्भर भारत विषय के तीसरे सत्र में “लोकल फार वोकल ” पर जोर देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न आत्मनिर्भर भारत योजनाओं पर प्रकाश डाला।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ने चौथे सत्र में “भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य” विषय पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत सामरिक दृष्टि से दुनिया के अलली पंक्ति में खड़ा है। पांचवें सत्र में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय पर छठवें सत्र में पूर्व मीडिया पैनलिस्ट सीए ओ पी एन और दूसरे दिन के सातवें और अंतिम सत्र में राज्य सभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने व्यक्तित्व विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

वर्गाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पूर्ण सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय,हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल सहित, भाजपा के ब्लाक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, सभी सातों मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, सभी विभागों व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking