News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अभाविप की एकदिवसीय प्रान्त कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 24, 2021  |  2:27 PM

793 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अभाविप की एकदिवसीय प्रान्त कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक सरस्वती शिशु मंदिर मे सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने बताया की कीसी भी संगठन को सुचारू और सफल तभी बनाया जा सकता है, जब उसका उद्देश्य राष्ट्र का पुनरुत्थान सुनिश्चित हो। राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य, बैठक और प्रशिक्षण के द्वारा ही सम्भव है। प्रान्त संगठन मंत्री आनंद गौरव ने बताया की ये बैठक पुरे वर्ष तय किये लक्ष्य के सफलता और आगे के लिए पुर्व तैयारी कर उसकी योजना के लिए प्रत्येक वर्ष होती है। प्रान्त अध्यक्षा प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय ने बैठक के प्रमुख बिन्दु सदस्यता, स्त्री शक्ति दिवस, अमृत महोत्सव, समाजिक समरसता दिवस, राष्ट्रीय अधिवेशन, स्वामी विवेकानंद जयंती और पुरे प्रान्त के प्रमुख महापुरुष केन्द्र चौरी चौरा, रामप्रसाद विस्मिल, मंगल पाण्डेय, महाराजा जालिम सिंह, शहीद बन्धु सिंह और देवरहवा बाबा जैसे स्थानो पर विशेष अभियान चलाकर उनकी आजादी मे सहयोग की गौरवपूर्ण गाथा को पुरे देश मे प्रसारित करना भी एक प्रमुख योजना है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इस बैठक मे प्रमुख रुप से राघवेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ विनय तिवारी, पवन प्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र नाथ तिवारी, नवनीत शर्मा, प्रशांत राय बन्टी, हर्षवर्द्धन सिंह, शशान्त धर दूबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking