News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मौन जुलूस में किया गया प्रतिभाग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2022  |  10:19 PM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मौन जुलूस में किया गया प्रतिभाग

कुशीनगर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी का जनपद आगमन हुआ।इस अवसर पर विभाजन की कीमत अदा करने वाले लाखों अनाम व्यक्तियों व परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मंत्री द्वारा मौन जुलूस में प्रतिभाग किया गया। इस मौन जुलूस द्वारा कोतवाली पडरौना से सुभाष चौक पडरौना तक मार्च किया गया। सुभाष चौक पडरौना पहुँचकर मंत्री द्वारा दीप प्रज्ववलन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इसके बाद मंत्री का काफिला पुलिस लाइन पहुंचा जहां विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी में विभाजन के समय अभूतपूर्व मानव विस्थापन व पलायन की दर्दनाक कहानी को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मंत्री द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।विभाजन विभीषका प्रदर्शनी में जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों व विभाजन विभीषिका के बारे में विस्तार से मा0 मंत्री जी को बताया।विभाजन में लाखों अनाम को याद करते हुए मंत्री जी द्वारा कैंडल भी जलाया गया।

इस अवसर पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपरजिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, सदर सी ओ कुंदन सिंह, तहसीलदार सुमित सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री मार्कण्डेय शाही व अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking