News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: धूमधाम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का 59 वां जन्मदिन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 25, 2022  |  5:22 PM

399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धूमधाम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का 59 वां जन्मदिन

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का 59 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पडरौना में केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र प्रार्थना की।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ममता मणि त्रिपाठी और जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि कुंवर साहब सौम्य व्यवहार के धनी है,कुशल राजनीतिक के साथ लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है हम उनकी जन्मदिवस के अवसर पर उनके कुशल स्वस्थ की कामना करते है।इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण किया और पडरौना रेलवे स्टेशन दलित बस्ती में बिस्किट,सर्फ और मिष्ठान वितरण लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान विश्वरंजन कुमार आनन्द, शमशेर मल्ल, प्रिंस प्रताप सिंह,प्रदीप मोदनवाल, डॉ भुवाली सिंह, डॉ संजय सिंह, नरोत्तम तिवारी, अभिषेक सरोज, अनिता सिंह नीलम सिंह, मनीष कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह चन्दन, पवन कुशवाहा, विजय शंकर लाल श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमित कुमार, राम लखन यादव,किशन कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह, कार्तिकेय दूबे, प्रांजल यादव,अजय कुमार सिंह,पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking