कुशीनगर। नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं के जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.12.2022 को यू0पी0112 कुशीनगर के द्वारा पड़रौना के ट्रेंड सिटी मॉल के सामने व गौतम बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर में स्टाल लगाये गये है।
इस नव वर्ष के अवसर पर नवसंकल्प उठाये, दुसरो की मदद हेतु आगे आये इस संदेश के साथ यू0पी0-112 कुशीनगर के पीआरवी कर्मियो द्वारा स्टाल पर नागरिको को पुलिस की सेवाओं से जागरुक किया रहा है तथा पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों व महिलाओं से संवाद कर उनसे 112 की सेवा व रात्रि में आपातकाल सेवा की जानकारी साझा की, इस मौके पर यू0पी0 112 कुशीनगर द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया गया और बताया कि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं ने लोगों में विशेषकर बच्चों/महिलाओं को इस बारे में जागरूक करने के लिए अपने दो पहियो व चार पहिया पीआरवी भी तैनात किया गया है जिससे नागरिक जान सके कि आपात कालीन सेवा कैसे काम करती है। बच्चों को कॉमिक बुक में के माध्यम से 112 योजना की जानकारी दी गयी है। कॉमिक में छोटे-छोटे स्लोगन जैसे, डरने की नही बात, 112 है आपके साथ, फोन उठाये 112 मिलायें लिखे गये है।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…