News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता उसे करेगी बेदखल- राधेश्याम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 5, 2021  |  5:34 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता उसे करेगी बेदखल- राधेश्याम

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त होकर जनता त्राहि_त्राहि कर रही है। लेकिन ये दोनो सरकारें पूंजीपतियों की गोंद में बैठ अठखेलियां खेल रही हैं। जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ अपने मत का प्रयोग कर उसे अवश्य ही सत्ता से बेदखल करेगी।

आज की हॉट खबर- लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

उक्त बातें वृहस्पतिवार को सपा नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व समाजवादी चिन्तक स्व़ जनेश्वर मिश्र की जयन्ती के अवसर पर निकाली गई साइकिल रैली के बाद डुमरी सवांगी पट‍टी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सुचिता की बात करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में इस कदर डूबी है कि उसे आमजन करी समस्या से कोई मतलब ही नहीं है। जनता की कमर महंगाई की मार से टूट चुकी है। किसान त्राहि_त्राहि कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आयी प्रदेश की योगी सरकार अपना विकास कर रही है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समरसता की बात करती है और अपने समाजवाद के दम पर सभी के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है।

सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नही है जो भाजपा सरकार की नीतियों से खुश हो। यह सरकार इस बात को चरितार्थ कर रही है कि जब रोम जल रहा था तो नीरों वंशी बजा रहा था। प्रदेश जल रहा है लेकिन सरकार आंख बंद कर चैन की वंशी बजा रही है। विधान सभा चुनाव में जनता इसका हिसाब अवश्य ही चुकता करेगी तथा सपा के पक्ष में अपना समर्थन देकर उसकी सरकार अवश्य ही बनवायेगी। साइकिल रैली हाटा स्थित पार्टी कार्यालय से शुरु हुई और पगरा,महदेवा सकरौली आदि गांवों से होते हुए डुमरी सवांगीपट्टी में समाप्त हुई। सभा के दौरान भाजपा व बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण बाबू, प्रेमशंकर द्विवेदी,उर्मिला द्विवेदी, सत्यकाम पांडेय,हीरालाल प्रजापति,सचिन्द्र यादव,मुकेश यादव,प्रदीप यादव, सुरेंद्र यादव, राजन बाबा,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ तिवारी उर्फ मंटू बाबा,टीपू भाई,छट्ठू यादव,विजय यादव,राजनेति कश्यप,सैफ़ुद्दीन उर्फ गुड्डू भाई, रईश आलम, दानिश खान,मार्कण्डेय मधेशिया, मिथिलेश मिश्र,हरेराम सिंह,विशाल बाबा, प्रमोद यादव मनोज यादव,कपिलेश्वर बर्नवाल,ध्रुव यादव,गोरख यादव,शाहबाज खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking