News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सावधान ! अगर सड़क पर खड़ा मिलेगी गन्ना लदे वाहन तो होगी कार्रवाई- सचिन्द्र पटेल (एसपी)

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 18, 2022  |  12:38 PM

1,425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सावधान ! अगर सड़क पर खड़ा मिलेगी गन्ना लदे वाहन तो होगी कार्रवाई- सचिन्द्र पटेल (एसपी) WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । सर्दी के मौसम में इस समय कुहासे अपनी दहलीज पर है,इस क्रम में दुर्घटना बढ़ जाती है, दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिये कुशीनगर पुलिस काफी संजीदा नजर आ रही है। जिले के पुलिस विभाग के मुखिया ने ऐसे वाहनों के चालको को चेताया है,जो सड़क किनारे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों, ट्रेलरों, ट्रकों को रात में खड़ा कर आराम फरमाने लगते है जिससे मार्ग दुर्घटनाओं की सम्भवना बढ़ जाती है। अगर आपके भी वाहन चालक ऐसा करता है तो उसके साथ कुशीनगर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करेगी। साथ हीओवरलोड वाहन चालकों को भी सबक सिखाएगी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह निष्कर्ष निकाला है की चीनी मिलों के चलने के कारण अधिक संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से गन्ना लादकर मिलों अथवा तौल केंद्रों तक ले जाया जा रहा है। रात होने पर चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, भोर में निकलते हैं। इन दिनों रात आठ बजे के बाद कोहरा शुरू हो जा रहा है, ऐसे में अन्य वाहन इनसे भिड़ जाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। समय – समय पर पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील करती रहती है। जिसमे ट्रैक्टर चालकों को बताया जाता है की सड़क पर वाहन खड़ा करने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। राष्ट्रीय राज मार्ग के साथ साथ जिले की लगभग हर सड़क पर रात में खड़े गन्ना लदे वाहनों को देखा जा सकता। महज एक माह में लगभग दर्जन भर दुर्घटनाएं हुई हैं। बीते गुरुवार रात को सखवनिया-सपहा मार्ग के एक तरफ खड़ी गन्ना लदी ट्राली में बाइक जा भिड़ी, उसपर सवार सुकरौली निवासी आनंद व विजय घायल हो गए। इसी तरह पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर गांव अन्हारी बारी के सामने सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्राली में भिड़कर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इन हादसों के बाद भी ट्रैक्टर चालक व किसान इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।

क्या कहते है एसपी कुशीनगर सचिन्द्र पटेल: पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल का कहना है कि कोहरे में जरा सी लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। इस लिये चालक यातायात नियमों का पालन करें। सड़क पर गन्ना लदी गाड़ी खड़ा कर गायब होने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाह चालक अब बच नहीं सकेंगे। पुलिस की इन पर नजर होगी। मार्ग दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिये वाहन स्वामियों को भी जागरूक होना चाहिये,वाहन स्वामी अपने चालको को हिदायत दे, की बेवजह गन्ना लदी गाड़िया सड़क के किनारे रात को खड़े नही करे, कुहासे को ध्यान देते हुये ही अपने वाहन चीनी मिल तक भेजे,यातायात नियमो को पालन में पुलिस की सहयोग करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking