News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा 140 किलो गांजा, तस्कर ‘पुष्पा’ की तरह कर रहे थे गांजे की तस्करी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2022  |  3:30 PM

1,774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा 140 किलो गांजा, तस्कर ‘पुष्पा’ की तरह कर रहे थे गांजे की तस्करी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में ‘पुष्पा’ फिल्म के स्टाइल में गांजा तस्करी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीकप में बने तहखाने से बोरे में 140 किलो गांजा बरामद किया है. मौके से एक गाजा तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ‘पुष्पा’ फिल्म की नकल करके माल वाहक पीकप में तहखाने में गांजा छिपाया गया था. बाजार में इस गांजे की अनुमति कीमत इक्कीस लाख रुपये बताई जा रही है.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बता दे, जनपद के तरयासुजान पुलिस को सोमवार को सुबह सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. तरयासुजान थाने की पुलिस ने ‘पुष्पा’ फिल्म के तरीके से माल वाहक पीकप में बने तहखाने में बोरे में भरकर ले जाई जा रही अबैध गांजा की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है. अबैध गांजा की खेप पुलिस टीम को हाथ उस समय आयी है, जब गांजा तस्कर उसे जगह जगह बेचने के लिये पीकप वाहन में बने तहखाने में छिपा कर ले जा रहा था।

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द के नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों के बिक्री, परिवहन, निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी मय टीम राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते तमकुहीराज से सलेमगढ़ के तरफ आ रही थी कि रास्ते मे स्वाट टीम से मुलाकात हो गयी। तबतक जरिये मुखबीर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान को यह मिली की राष्ट्रीय राज मार्ग माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास से पिकप वाहन संख्या CG19H0297 से तस्करी कर ले जाये जा रहे सूचना पर विश्वास कर तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से गडबन्दी कर उक्त पिकप वाहन से कुल 140 किग्रा गांजा अनुमानित कीमत लगभग इक्कीस लाख रु0 की बरामदगी करते हुए मौके से एक गांजा तस्कर दीपक कुमार कुशावाह पुत्र रामवृक्ष कुशवाहा सा0 बाघाचौर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही मुकामी पुलिस द्वारा की जा रही है।पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पुलिस से बचने के लिए तस्कर द्वारा गांजे का छोटा-छोटा पैकेट बनाकर पिकप के निचे बाक्स, तहखाने बनाकर उसे छिपाये थे। उपरोक्त गांजा उड़ीसा से लाकर जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों पर बेचने की योजना थी।

यह है बरामदगी का विवरण

1. 72 प्लास्टिक के बण्डल में कुल 140 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग 21 लाख रु0)
2. 01 अदद पिकअप वाहन संख्या CG19H0297 (कीमत लगभग 6 लाख रु0)

यह पुलिस टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी ,निरीक्षक राज प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 राज कुमार बरवार,उ0नि0 मुबारक अली स्वाट टीम ,कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल , हे0का0 शशिकान्त यादव , हे0का0 धर्मवीर यादव, हे0का0 राधेश्याम यादव , क0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल ,का0 राघवेन्द्र सिंह ,.का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम, का0 राघवेन्द्र स्वाट टीम, का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।

सुने क्या बोले पुलिस अधीक्षक

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking