News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 08 लाख के जेवरात व नगदी के साथ तीन चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  6:34 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 08 लाख के जेवरात व नगदी के साथ तीन चोर गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। जिले में शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करके हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी व जेवरात भी बरामद किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया  कुन्दन सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार 16 दिसंबर को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा गोबरही के पास से मु0अ0स 1055/22 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू पुत्र  इन्जुल निवासी पतया थाना कसया जनपद कुशीनगर, इन्जुल पुत्र जल्लुम निवासी पतया थाना कसया  कुशीनगर, को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी गये सामान क्रमश: पीली धातु की चार पीस हार, 08 पीस झुमका,मांगटीका, एक अदद चैन, पीस लेडीज अंगूठी,एक पीस  जेन्ट्स अगूठी,अदद लाकेट,अदद नाक का कील,एक अदद गला हुआ सोना ठोस आकार का व 150000 (एक लाख पचास हजार)  रूपया नगद (कुल चोरी गये सामान की कीमत लगभग 08 लाख रुपये)  की बरामदगी की गयी।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्तो  ने 01 नवंबर 2022 को अपने गांव के ही एक घर में चोरी कर सामान सुरेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा निवासी लक्ष्मीपुर थाना कप्तानगंज कुशीनगर के दुकान को बेच दिया था। घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 /413/414 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  निरीक्षक अपराध विनय कुमार सिह थाना कसया कुशीनगर,उ0नि0 राजेश कुमार,उ0नि0 आकाश कुमार सिहं,का.ललीत यादव, का. धीरज कुमार,का. देवेन्द्र,म0का0 सोनी चौधरी शामिल रहे l  

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking