News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो कंटेनर ट्रक से ईकावन गोवंश बरामद एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 16, 2022  |  2:10 PM

1,681 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो कंटेनर ट्रक से ईकावन गोवंश बरामद एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्रान्तर्गत लतवा चट्टी नहर पर रविवार को सुबह ही सुबह राष्ट्रीय राज मार्ग पर दो ट्रक कंटेनर से ईकावान राशि गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में जहा पुलिस टीम सफल हुई है।वही दूसरे तरफ पशु तस्‍करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलि‍स टीम की ओर से की गई फायरिंग में एक शातिर पशु तस्‍कर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही उसके दो अन्य साथी दबोच लिए गए। पुलिस ने उन लोगो के पास से दो देसी तमंचा और कारतूस बरामद की है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत लतवाचट्टी नहर पर रविवार को जरिए मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो कंटेनर ट्रक आते दिखाई दिए,जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास की, ट्रक पर सवार भागने लगे जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया जिस पर भाग रहे तस्करो ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान जारिफ पुत्र समसुद्दीन निवासी रजवाड़ा थाना पटावी जिला रामपुर के रूप में हुई वही उसके दो साथी जाहिद पुत्र इब्राहिम निवासी थाना भागतपुर जिला मुरादाबाद,और रसीद पुत्र वसीर निवासी थाना टांडा जिला रामपुर भी दबोच लिए गए। घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस और बरामद की है.

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार: क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पशु तस्‍करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस बरामद की है. वही उसके दो साथी को पुलिस टीम ने दबोचा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा मय टीम, प्रभारी निरी0 अश्वनी राय थाना तमकुहीराज मय टीम, प्रभारी निरी0 राजेन्द्र सिंह थाना तरयासुजान मय टीम।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking