News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police News/कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करी गैंग का खुलाशा; दो स्कार्पियो से चालीस किलो अवैध गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 4, 2022  |  3:48 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police News/कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करी गैंग का खुलाशा; दो स्कार्पियो से चालीस किलो अवैध गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के नेबुआ नोरंगिया पुलिस को एक सफ़लता हाथ आयी है, पुलिस टीम ने अंतरप्रांतीय मादक पदार्थ तस्कर गैंग का खुलासा करते हुए चार तस्करो को दबोचने में कामयाबी पायी है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पिपरा बाजार निरंकारी तिराहा के पास से अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों हरेश राम पुत्र नमीराम निवासी बंशी टोला थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार, अंगद यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रूपहीटाड़ बाजार थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण (वेतिया), सत्येन्द्र कुमार पुत्र मूरत चौधरी साकिन मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना धनहां जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार, . राजन यादव उर्फ राजल पुत्र सुरेश यादव निवासी रूपहीटाड़ बाजार थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण (वेतिया) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साठ छोटे-बडे पैकेटों में कुल चालीस किलो 700 ग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त दो अदद स्कार्पियो की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में मिली जानकारी: पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग स्कार्पियो (UP 57 K 8333) से 60 छोटे- बड़े पैकेटों में अवैध गांजा जो स्कार्पियो के स्टेपनी वाली जगह में चैम्बर बनाकर तथा सभी दरवाजों के फाइबर को हटाकर उसमें छिपा कर पुनः दरवाजे को ठीक कर देते हैं ताकि किसी को शक न हो तथा दूसरी स्कार्पियो (UP 32 EY 3029) से संकेत देते हुए अवैध गांजा को हम लोग उड़ीसा से लाकर गोरखपुर में नेपाल से आने वाली बडी बडी पार्टियो को अच्छे दामो में सप्लाई करते हैं।

बरामदगी का विवरण-

1. 40 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 8 लाख रुपये।
2. एक अदद स्कर्पियो नं0 UP 57 K 8333 लगभग 10 लाख रुपये।
3. एक अदद स्कार्पियो नं0 UP32 EY 3029 लगभग 10 लाख रुपये।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार उपाध्याय थाना नेबुआ नौरंगिया , उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह ,का0 विनोद यादव,का0 परमेश यादव ,का0 मनोज सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking