कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी माह में द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना दिवस/ समाधान दिवस दिनांक 14 जनवरी से 25 मार्च तक रोस्टर के अनुसार जारी किया गया है। जनपद में थाना दिवस/ समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व, पुलिस और चकबंदी अधिकारियों को थाना वार नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई उपस्थित प्रभारी अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 के मध्य किया जाएगा।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा तथा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी किसी भी थाना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…