News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: फर्जी बेवसाइट बनाकर नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे बनाता था शिकार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2021  |  4:34 PM

1,687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: फर्जी बेवसाइट बनाकर नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे बनाता था शिकार!
  • आवेदन पत्र, फर्जी नियुक्ति पत्र, चेकबुक, मुहर व अन्य सामान के साथ शातिर दो साइबर ठग गिरफ्तार
  • साइबर सेल औऱ कसया पुलिस की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । फर्जी बेवसाइट बनाकर शिक्षित बेरोजगार युवकों को सर्विस देने के नाम पर ठगी करने वाले एक सुसंगठित गिरोह का पर्दाफाश साइबर सेल और कसया पुलिस ने संयुक्त प्रयास से करने में कामयाब हुई है।

आपके लिए और..- चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी एवं साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पर पंजीकृत आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्तगणों को थाना कसया व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड कसया के पास से फर्जी बेवसाइट बनाकर नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले अभियुक्त बबलू चौधरी उर्फ बबलू सिंह उर्फ राजीव सिंह पुत्र राजेन्द्र नि0 सबया थाना कोठीभार जनपद महराजगंज जो (बेवसाइट का एमडी) व एक अन्य अभियुक्ता (बेबसाइट की प्रिंसिपल सेक्रेटरी) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आवेदन पत्र-249 अदद (भरा हुआ),ज्वाईनिंग लेटर-6 अदद, रजिस्टर-2 अदद, मोबाईल- 4 अदद, आधार कार्ड-2 अदद, पैन कार्ड-2 अदद, एटीएम कार्ड- 4 अदद, चेक बुक-1 अदद (21 पेज), पासबुक -1 अदद, रबड़ मुहर-4 अदद, आईडी कार्ड- 2 अदद, रजिस्ट्री रसीद-131 अदद, एक अदद सोने की चैन मय ज्वेलर्स रसीद-2 अदद, स्कूटी-1 अदद होण्डा एक्टीवा की बरामदगी करने में कामयाबी पायी है।

आइये जानते है ! घटना का संक्षिप्त विवरण

पकड़े गए दोनो अभियुक्तों द्वारा पुछताछ में बताया गया कि हमलोग फर्जी वेबसाईट क्रमशः-http:// www.ruralwvm.com/Rural woman vikas mission (A Government of india undertaking) बनाकर उसके जरिये 214592 अलग–अलग पदो हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करके लोगो से आवेदन शुल्क व डिपोजिट के रूप में लगभग 47700 रू0 प्रति आवेदन पत्र जमा कराया जाता है एवं https://www.agricultureup.com/ Agriculture & farmer development mission जिसके जरिये टोटल 87181 अलग-अलग पदो हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करके लोगो से आवेदन शुल्क व डिपोजिट के रूप में लगभग 10550/- रू0 प्रति आवेदन पत्र जमा कराया जाता है। डिपोजिट के रूप में धनराशि मेरे सेन्ट्रल बैंक कुशीनगर के खाता सं0-4054736129 में जमा कराया जाता है। धनराशि जमा करने के उपरान्त ही आवेदन कर्ता को ज्वाईनिंग लेटर जारी करते है जिस पर बबलू सिंह उपरोक्त की हस्ताक्षर व स्टाम्प मुहर लगा होता है। ज्वाईनिंग लेटर देने के उपरान्त 1-2 महीने की सैलरी भी उनके खाते में भेजी जाती थी। जब आवेदनकर्ताओ की संख्या अधिक हो जाती है तो हमलोग अपने आफिस का पता बदल लेते है और दूसरी जगह जाकर पुनः ग्रामीण इलाको में नौकरी के नाम पर वेबसाईट के जरिये लोगो से आवेदन करवा कर उनसे पैसा जमा करवाते है।

इनकी हुई गिरफ्तारी: बबलू चौधरी उर्फ बबलू सिंह उर्फ राजीव सिंह पुत्र राजेन्द्र नि0 सबया थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, अभियुक्ता संगीता उर्फ संगीता चन्द्रा उर्फ संगीता भारती पुत्री रामरतन नि0 प्रेमवलिया थाना कसया जनपद कुशीनगर।

यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय थाना कसया ,प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय साइबर सेल ,व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव,का0 शेरबहादुर सिह ,कां0 कमलेश कुमार-2 , म0कां0 प्रिया सिंह ,कां0 चन्द्रभान वर्मा साइबर सेल, कां0 विजय कुमार चौधरी कां0 अनिल कुमार यादव साइबर सेल कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking