कुशीनगर । आठवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुशीनगर के प्रत्येक थानों में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने कहा कि योग करने वाले मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में योगभ्यास किया गया। जिसमें पुलिस के जवानों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने योगाभ्यास के उपरान्त कहा कि योग से लोग निरोगी होते हैं। योग करने से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है और शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है।
उन्होंने कहा कि इस बात को देश ने ही नहीं पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए। सबसे ज्यादा पुलिस के जवान को फिट रहना चाहिए। जब हमारे जवान फिट रहेंगे तो ड्यूटी ठीक से करेंगे। आज के दौर में किसी के पास योग करने का समय नही है। जबकि यह बहुत पुरानी परंपरा है। योग करने से शरीर फिट रहता है।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिपेश कुमार सिंह एवं पुलिस लाइन के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…