News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिसकर्मियों को सीपीआर देने का कराया गया प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 19, 2023  |  5:24 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिसकर्मियों को सीपीआर देने का कराया गया प्रशिक्षण
  • पुलिसकर्मियों को सीपीआर देना आना ही चाहिए,जिससे आपातकाल में लोगों की जान बचाकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकतें है- धवल जायसवाल,एसपी कुशीनगर

कुशीनगर। दिन-रात अलर्ट रहने वाली पुलिस किसी भी घटना के दौरन सबसे पहले मौके पर पहुंचती है।यदि पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर देने आता है तो कई लोगों का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है,कुशीनगर पुलिस अब कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपके जीवन को भी बचा सकेगी,इसके लिए पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में डॉ0 अरुण कुमार मल्ल द्वारा पुलिसकर्मियों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया ताकि जरूरत पड़ने पर आपात स्थिति में पुलिसकर्मी सीपीआर देकर पीड़ितों की जिंदगी बचा सकें।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

शनिवार को एसपी धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के उपरांत डॉ0 अरुण कुमार मल्ल द्वारा पुलिसकर्मियों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया,जिससे अब पुलिसकर्मी भी आपात की स्थिति में हार्ट अटैक के मरीज को सीपीआर देकर काफी हद तक उसकी जान बचा सकेंगे।प्रशिक्षण के दौरान एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि किसी भी वक्त किसी भी जगह सीपीआर देने की आवश्यकता पड़ सकती है,इसलिए पुलिसकर्मियों को सीपीआर देना आना ही चाहिए, जिससे हम आपातकाल में लोगों की जान बचाकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकतें है। क्योंकि ज्यादातर इमरजेंसी में सबसे पहले मौके पर पुलिस ही पहुंचती है।

आपात स्थिति में सीपीआर दे पुलिसकर्मी बचाएंगे जान: दिन-रात चौराहों पर मुस्तैद रहने वाली पुलिस किसी भी घटना के दौरन सबसे पहले मौके पर पहुंचती है। यदि पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर देने आता है,तो कई लोगों का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।अब कुशीनगर पुलिसकर्मी भी आपात की स्थिति में हार्ट अटैक के मरीज को सीपीआर देकर काफी हद तक उसकी जान बचा सकेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking