News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस का स्पेशल सेल सुलझाएगा भूमि विवाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2022  |  4:12 PM

1,357 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस का स्पेशल सेल सुलझाएगा भूमि विवाद WhatsApp
Responsive image

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

कुशीनगर।अपराध का जननी भूमि विवाद भी होता है भूमि विवाद के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अब एक पहल शुरू करेगी पुलिस के पास सर्वाधिक मामले भूमि विवाद के आने पर ऐसा करने का निर्णय एसपी कुशीनगर ने लिया है।

जिले में एक नजर देने पर भूमि विवाद के मामले तेजी से बढ़े हैं।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बताया की मेरे कार्यालय में प्रत्येक दिन आने वाले मामलों में अधिकांश भूमि विवाद से ही जुड़े रह रहे हैं। यह देखते हुए यहां पर स्पेशल सेल गठित किया गया है। भूमि विवाद से जुड़े मामले अब स्पेशल सेल को भेजे जाएंगे। प्रशासनिक अफसर व राजस्वकर्मियों की मदद लेकर इन मामलों का निस्तारण किया जाएगा। एक माह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने वाले पीड़ितों में लगभग साठ प्रतिशत मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। इनमें सर्वाधिक मामले पडरौना कोतवाली, हाटा, कसया, कप्तानगंज, रामकोला, खड्डा, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हैं। मामलों की जांच में यह बात सामने आई कि शहरी क्षेत्र के तेजी से हो रहे विस्तार के चलते ऐसे मामले बढ़े हैं। यह देखते हुए थानावार स्पेशल सेल गठित कर भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पेशल सेल में एक निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा चार सिपाही शामिल किए जाएंगे। संबंधित मामले में उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्पेशल सेल भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण कराएगा। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि स्पेशल सेल का मकसद भूमि विवाद के मामलों का त्वरित निस्तारण है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस व राजस्वकर्मियों के मौके पर पहुंचने से समस्याएं हल हो जाएंगीं। इससे निश्चित ही कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी,कहा कि भूमि विवाद के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं,सेल आने वाले शिकायतों का समाधान कराएगा,यह भी देखा जाएगा कि मामले का निपटारा न होने के पीछे किसकी भूमिका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking