कुशीनगर। राजस्थान के सियासी संकट को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ही इसका समाधान करेगी। बुद्ध स्थली कुशीनगर के एक होटल में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री मिश्रा पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जहाँ पत्रकारों ने राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान पर कई सवाल किए लेकिन महामहिम उनका सीधा जबाब देने से बचते रहे। राजस्थान में 80 विधायकों के स्तीफा देने एक सवाल पर समाधान पूछने पर उन्होंने बस इतना कहा कि इसका समाधान व निराकरण कांग्रेस करेगी। यह उनके अंदर का मामला है। उन्हें इसपर कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। आगे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस क्या कर रही है और भाजपा क्या रह रही है। इस पर हमें कहने का कोई अधिकार नहीं है।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…