News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार- विजय दुबे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 13, 2022  |  9:23 PM

603 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार- विजय दुबे

कसया/कुशीनगर। शुक्रवार को कसया नगर के संत निरंकारी सत्संग भवन कसया में बाबा हरदेव जी महाराज जी के समर्पण दिवस पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने शुद्ध पेय जल वाटर एटीम मशीन का फीता काटकर उद्धघाटन किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालु गण को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री दुबे ने स्वच्छता मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छ परिवेश व वातावरण से गरीब समाज मजबूत होगा। महात्मा गांधी के दिखाए स्वच्छता के सपने को लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। स्वच्छता मिशन के तहत कश्मीर से कन्या कुमारी तक दरवाजे – दरवाजे स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय पेयजल की सुबिधा हमारी सरकार दे रही है। हमें जल संचय पर ध्यान देना होगा। तभी जीवन सार्थक होगा। उन्होंने सत्संग भवन में शुद्ध पेयजल के लिए लगे आरओ एटीएम की प्रशंसा की।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतीश मणि त्रिपाठी, जिला संयोजक हियुवा चमन यादव, हियुवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष कसया अनिल प्रताप राव, मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, सुमित त्रिपाठी, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विनोद गिरी, राणा सिंह, जोनल इंचार्ज संत निरंकारी समाज कमलेश मणि त्रिपाठी, राकेश मणि, श्याम, रवि, अंगद, नीतीश सिंह राजपूत, चंद्रभूषण मिश्रा, धनन्जय तिवारी, आलोक पाण्डेय, राकेश गिरी, पार्टी पदाधिकारी गण, निरंकारी समाज के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण सहित श्रद्धालु गण आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking