News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाया जन – जागरूकता अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 27, 2021  |  4:56 PM

809 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाया जन – जागरूकता अभियान

कुशीनगर । शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पीयूष कांत राय के नेतृत्व में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में प्रभारी यातायात परमहंस एवं समस्त यातायात टीम द्वारा सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जनपद कुशीनगर में विद्यालय की प्रबंधिका अनुराधा सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार की मौजूदगी में तथा एस0बी0 इंटरमीडिएट कॉलेज साढ़ी खुर्द जनपद कुशीनगर में विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य दिनेश पांडे एवं भानु प्रताप मिश्रा,त्रिभुवन नारायण इत्यादि शिक्षकगणों की उपस्थिति में यातायात जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान में बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया साथ ही उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीटबेल्ट का प्रयोग करने के लिए कहा गया। साथ ही बच्चों को रोड पर चलते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही जनपद कुशीनगर के शहर पडरौना में आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात नियमों के हैंड बिल एवं पंपलेट बांटे गए।

सनद हो की कुशीनगर पुलिस लगतार छात्र-छात्राओं के बीच यातायात नियमो के पालन के साथ दुर्घटनाओं से बचने के लिये ट्रिप्स बतलाया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking