कसया/कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन एसोसिएशन कुशीनगर के पदाधिकारियों ने बलिया लखनऊ को लेकर बैठक कर बलिया प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की गई तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह को सौंपा
जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि बलिया में पेपर लीक के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजना जिला प्रशासन के मनमानी रवैए को दर्शाता है। इसे पत्रकार संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने और पत्रकार पर तो फर्जी मुकदमे को वापस लेकर जेल से रिहा करने की मांग की। तहसील कसया अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि प्रकार हित में सभी साथियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी न्याय मिल सकेगा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा है कि प्रदेश सरकार जहाँ नकल विहीन परीक्षायें कराने के लिये कटिवद्व है, वहीं बलिया जिले में प्रशासन की लापरवाही से सरकारी आदेशों की धज्जियों उड़ाते हुए नकल माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से नकल कराया जा रहा था। नकल माफियाओं द्वारा पेपर आउट करा कर मोटे पैसो की कमाई जाती थी। पत्रकारों ने जब नकल माफियाओं के कारनामों का भण्डाफोड अपने अखबारों व चैनलों के माध्यम से करना शुरू किया तो स्थानीय प्रशासन ने माफियाओं के प्रभाव में आकर अपनी किरकिरी बचाते हुए पत्रकारों के उपर ही मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी कराना शुरू कर दिया। जिससे नकल माफियाओं का मनोबल उक्त जिले में बढ़ गया और प्रदेश सरकार के मसूबों पर पानी फिर गया। इस दौरान अनिल तिवारी, शैलेष सिंह, विजय तिवारी, वीरेंद्र यादव, अब्दुल मजीद, अयूब खान, ऋषिकांत मिश्रा, हरगोविंद राव, मोहम्मद असलम, रामाश्रय कनौजिया, उमर फारूक, वीरेश राय, अरविंद मौजूद रहे।
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…
तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…
हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…