News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसान सभा के राम नरेश अध्यक्ष, गेंदा सिंह उपाध्यक्ष, इद्रीश बने मंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2022  |  9:01 PM

578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सभा के राम नरेश अध्यक्ष, गेंदा सिंह उपाध्यक्ष, इद्रीश बने मंत्री
  • उत्तर प्रदेश किसान सभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न

कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश किसान सभा का जिला सम्मेलन नगर स्थित निरंकारी इंटर कालेज (घरीक्षण प्रसाद यादव नगर) ल में सम्पन्न हुआ। जिसमें राम नरेश यादव अध्यक्ष, गेंदा सिंह उपाध्यक्ष व इद्रीश सिद्दकी मंत्री चुने गए।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मुख्यवक्ता मंडलीय पर्यवेक्षक व राज्य समिति सदस्य साधु शरण ने किसान सभा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभा की स्थापना स्वामी सहजा नन्द सरस्वती के नेतृत्व में 14 अप्रैल 1936 में किसान हितों को ध्यान में रखकर किया गया। सभा ने आजादी की लड़ाई में भागीदारी की और किसानों की प्रत्येक समस्या को लेकर आवाज बुलंद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आज किसान बदहाल है। सम्मेलन में अध्यक्ष मण्डल में शामिल दुर्गा प्रसाद यादव व एडवोकेट विजय कुमार श्रीवास्तव सहित वक्ताओं ने निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की। संचालन कर रहे राज्य समिति सदस्य व पर्यवेक्षक अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसान सभा किसानों के हक, मान, सम्मान व अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रस्ताव पास किये गए जिनमें जनपद कुशीनगर में कागज की फैक्ट्री लगाने, जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने, कृषि ऋण माफ करने, बकाया गन्ना मूल्य सूद समेत भुगतान करने और बन्द चीनी मिलों को चलवाये जाने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, मूल्य वृद्धि रोकने आदि मांग की गई। इस मौके पर राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुने गए। इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए सभा का ध्वज फहराया गया। इस दौरान राघवेन्द्र शरण सिंह, केदार सिंह, जवाहर शर्मा, कैलाश प्रसाद गोंड़, दल्लू प्रसाद यादव, कलामुद्दीन, रामेश्वर सिंह, शाकिर अली सहित 50 प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking