कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जानकारी अनुसार गुजरात से कुशीनगर अपने पति की तलाश में पुरंदरपुर पहुंची सीमा बैंक के आंखों में तब आंसू छलक आए जब पता चला कि जिससे उसने 6 वर्ष पूर्व विवाह किया था वह पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के पुरन्दपुर गांव निवासी अवधेश सात वर्ष पूर्व गुजरात के बलसाड में कमाने गया। वहां सीमाबेन से प्रेम विवाह कर लिया। सीमाबेन के अनुसार उसने खुद को अविवाहित बताया था। विवाह के बाद उसके तीन बच्चे हो गए। चार माह पूर्व अचानक अवधेश गायब हो गया। सीमाबेन दो बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़कर एक को लेकर अवधेश की तलाश में कुशीनगर आ गयी। सीमा अपने छह माह के बेटे गोलू को गोद में लिए पैदल ही तीन दिन से पुरन्दरपुर गांव और पति का घर तलाशती रहीं। जब वह पति के घर पहुंचीं तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि उसका पति पूर्व से ही विवाहित है। उसका दस वर्ष का बेटा भी है। न्याय पाने के लिए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के डिग्री चौराहे पर शुक्रवार से एक चाय की दुकान पर रह रही महिला ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि अब तक पुलिस के द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। एसएचओ तुर्कपट्टी जय प्रकाश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला की पूर्व में भी शादी की बात सामने आ रही है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…