News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेटे का फर्ज निभा रहे रेड हिल्स के सीएमडी आलमगीर; वृद्धजनों को दी वस्त्र व 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2022  |  9:14 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेटे का फर्ज निभा रहे रेड हिल्स के सीएमडी आलमगीर; वृद्धजनों को दी वस्त्र व 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • सांसद विजय दुबे व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने रेड हिल्स के कार्यों की प्रसंसा l

कसया/कुशीनगर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम कसया में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी आलमगीर अंसारी के पुत्र साहिल अंसारी ने 57 वृद्धों में वस्त्र व दूसरी बार 25 हजार नकदी आर्थिक सहायता देकर बेटे का फर्ज निभाया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे नेरेड हिल्स के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परोपकार से बढ़कर दूसरी सेवा नहीं है। इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा वृद्ध जनों की सेवा बहुत ही नेक है। सांसद श्री दुबे व सीडीओ द्विवेदी ने वृद्ध जनों के निरंतर सहयोग के लिए रेड हिल्स के सीएमडी आलमगीर को सम्मान पत्र उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र साहिल अंसारी को देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि बीते 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर को रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने वृद्धा आश्रम कसया में वृद्ध जनों के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए उन लोग को फल मिष्ठान एवं भोजन कराया तथा अन्य सामग्री के लिए उस समय भी 25 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग आश्रम को दिया था। उस दिन अपने संबोधन में सीएमडी अंसारी ने वादा किया था कि भले ही आप लोगों के बेटे-बेटियों ने आप लोगों को छोड़ दिया है। मगर मैं आपका बेटा बनकर सदैव आप लोगों की सेवा करता रहूंगा। आप लोग जब भी याद करेंगे आप लोगों की सेवा में तन मन धन से हाजिर रहूंगा। इस बार भी वृध्दों के भोजन व अन्य सामग्री के लिए पच्चीस हजार रुपए सहयोग किये। समाज कल्याण विभाग द्वारा पांच वृद्धों को कान के यंत्र दिये गए। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि चंदेश्वर परवाना, मजीबुल्लाह राही आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। सांसद विजय दुबे ने मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने आलमगीर अंसारी के द्वारा वृद्ध जनों के सेवा सम्मान हेतू लगातार किए जा रहे सहयोग व प्रयास को देखते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र साहिल अंसारी ने सम्मान पत्र प्राप्त किया।

इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, रेड हिल्स ग्रुप के सीईओ जसवंत सिंह, मैनेजर रितेश मिश्रा, तौसीफ अहमद एडवोकेट, समाजसेवी आशिक अली आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking