News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड-19 की नियमित समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 2, 2021  |  5:34 PM

750 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड-19 की नियमित समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर | शुक्रवार को कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उक्त बैठक में कल आयोजित हुए टीकाकरण कार्यक्रम के प्रगति के बारे में डाटा मांगा गया। इस संदर्भ में क्लस्टर एप्रोच की चर्चा हुई। टीकाकरण के प्रथम व द्वितीय डोज़ में अंतर के संदर्भ में गैप एनालिसिस की समीक्षा की गई एवं इस संदर्भ में उक्त अंतर को समाप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। ऑक्सीजन पाइप लाइन की प्रगति की भी समीक्षा हुई।

अस्पतालों में मेडिकल इक्विपमेंट्स की उपलब्धता की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिलाधिकारी ने ली। जनपद में आज फिर कोविड के शून्य मामले आए हैं। जनपद कोविड मुक्त जनपद बनने की राह में अग्रसर हो रहा है। दिमागी बुखार तथा जापानी इंसेफेलाइटिस का आज कोई नया मामला नहीं आया है । पूर्व में खड्डा में मिले आई0 ई0 एस0 के मरीज के संदर्भ में जिलाधिकारी ने रिपोर्ट ली। रिपोर्ट में यह बात खुलकर सामने आई की उक्त क्षेत्र में दूषित पानी तथा जल जमाव की समस्या है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking