कसया/कुशीनगर। वर्षा ऋतू में भीषण गर्मी व दहकते धूप से जहाँ लोगो का जीवन त्रस्त हो रहा था, धूप की उमस भरी गर्मी से लोगो का जीना मोहाल हो गया था, तो वही किसान अपनी फसलों को लेकर काफ़ी चिंतित रहे है l कुशीनगर जनपद में धान व गन्ने की फसल की रोपाई व बुआई के बाद वर्षा ऋतू में थोड़ा भी बारिश न होने के कारण क्षेत्र में लोग हवन -पूजन करने लगे थे तो वही मस्जिदों में एक धर्म संप्रदाय के लोग दुआओ में वर्षा होने की मांग कर रहे थे l
प्रार्थना और दुआओ के बाद शायद ईश्वर ने लोगो की सुनी और बुधवार को आसमान में बदलो के घेराव के साथ वर्षा शुरू हुई, और लगातार गुरुवार को भी मौसम ठण्डा रहते हुए भारी बारिश होती रहीं और मौसम खुशनुमा बना रहा l क्षेत्र में भारी बारिश होने से लोगो को गर्मी से निजात तो मिली ही, साथ ही कुछ किसानो के सूखे से बची हुई फसले वर्षा की बूंदो से लह -लहा उठी है l वर्षा होने से जिन किसानो की फसले सूखे से बची हुई है वे चिंता मुक्त दिखायी दें रहे l जिन किसानो की फसल भीषण गर्मी व धूप से सुख गयी है वे काफ़ी चिंतित है, क्योंकि ये किसान अपनी जमा पूजी खेती में लगा दिये लेकिन प्रकृति के तेज धूप ने इनके खेती में लगायी पूंजी को पूरी तरह जला कर रख दिया, जो अब इन्हे खेती से अन्न का एक दाना तक न मिले l तेज धूप में भी ये किसान महंगे दामों में पम्पिगसेट या बोरिंग से पानी चलाकर खेतो की सिचाई करतें रहे l खेतो में खाद, उर्वरक डालकर, निराई, गुड़ाई करतें रहे पर पर प्रकृति के आगे किसकी चलती सब -कुछ सुख गया, धरती में दरारे पड़ गयी, किसानो द्वारा खेती में लगायी गयी सब जमा -पूजी धूप से सुख गयी, किसान त्राहि -त्राहि कर रहे है l हाला कि दो दिनों से हो रहीं लगातार वर्षा से बचे हुए धान व गन्ने की फसल को काफ़ी राहत मिली है l भीषण गर्मी व धूप से लोगो को निजात मिली है l
ज्यादा दिनों बाद हुई वर्षा में बच्चे व लोगो ने खूब भीग -भीग कर वर्षा का आंनद लिया और बारिश में नहा कर शरीर को ठण्डा किया l सूखे से पीड़ित किसान अब सरकार से आस लगाये हुए है कि सरकार द्वारा पीड़ित किसानो के सुख गये खेतो का आकलन कर उनको कब मदद मिलेगा l
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…