नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अंतर्गत कसया-कुशीनगर,गोरखपुर रोड के लोहिया पुल समीप फेके गए मुर्गियों के अवशेष,मुर्गियों के पंख व बोरी मे भरकर अज्ञात चीज से गंदगी व प्रदूषण फैल रहा है और इसके चलते आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गई है साथ ही बर्ड फ्लू और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है,बदबू के वजह से इस मार्ग से लोगों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है,यह रोड सबसे व्यस्त रोड है यहा रोज हजारो से अधिक राहगीर गुजरते है,पुल से दूसरे छोर महज कुछ कदम पर लंगोटा बाबा का मन्दिर भी है,यहाँ आने वाले भक्तो को भी इस गन्दी बदबू से जूझना पड़ रहा है,लोगो के मुताबिक अज्ञात चिकन शाप व वाले मुर्गियों के अवशेष लाकर पुल के नीचे फेक देते है,इस सम्बन्ध मे पूछे जाने पर नपा ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि मामल संज्ञान में आया है,जल्द ही सफाई कराई जाएगी.
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…