News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्वजों को याद करना सबसे बड़ी पूजा- राजेश्वर सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 29, 2022  |  6:41 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्वजों को याद करना सबसे बड़ी पूजा- राजेश्वर सिंह
  • स्व. विमला तिवारी की पुण्यतिथि पर मानस पाठ, भजन कीर्तन आयोजित

कसया/कुशीनगर। जिले के पिपरा तिवारी ग्राम सभा में स्वर्गिया विमला तिवारी पत्नी योगेन्द्र तिवारी की पुण्यतिथि पर मानस पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन हुआ और अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

समारोह को सम्बोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि ऐसे अनूठे कार्यक्रम समाज के लिए शिक्षाप्रद होता है पूर्वजों को याद करना सबसे बड़ी पूजा है। एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि संताने माता – पिता के ऋण से उऋण नहीं हो सकती। उनकी सेवा ईश्वर की पूजा है।आगे कहा कि बहुत कम संतान और परिजन होते हैं जो व्यक्ति के मरणोपरांत पुण्यतिथि जैसे आयोजन कर पूर्वजों को याद करते हैं आज स्व. विमला तिवारी के परिजनों का उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम के लिए धन्यबाद देता हूँ। मनीष जायसवाल बुलबुल ने कहा कि अभागी होती हैं वह संतानें जो मां-बाप का तिरस्कार करते हैं, माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कोई अनमोल रत्न नहीं। सपा नेता पुरन्दर प्रताप यादव ने स्व. त्रिपाठी ने कहा कि आपने ऐसे आयोजन से समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। सभा को नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू, विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया और सिद्ध स्थान के महंत योगेश्वर नाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया। आयोजक शिवशंकर तिवारी, योगेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी ने सबके प्रति व्यक्त किया। संचालन उजैर अंसारी ने किया।

इस दौरान पत्रकार मिंटू लारी, राकेश गिरी, मन्तोष जायसवाल, शम्स तबरेज, संजय शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, कृष्ण यादव, सुरेंद्र नाथ तिवारी राजाराम पांडे, राजेन्द्र शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking