News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ “अभियान के तहत आम आदमी ने निकाली पदयात्रा 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2022  |  7:17 PM

291 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ “अभियान के तहत आम आदमी ने निकाली पदयात्रा 

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तमकुही राज नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी द्वारा  “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ”अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने किया l इस पदयात्रा में प्रांत के प्रवक्ता नुरुल हुदा और नगर के प्रभारी एडवोकेट रमाकांत कुशवाहा तथा साथ में भावी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव मौजूद रहे l

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

इस अवसर पर जानकी प्रसाद यादव  ने कहा आम आदमी पार्टी नगर का विकास करेगी और यहां हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के काम करेगीl इस पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार का एक हीं काल केजरीवाल,केजरीवाल “निकलो घरों मकानों से जंग लड़ो बेइमानाओ से” जैसे नारे लगाए यह पदयात्रा लगभग 5 किलोमीटर तक चली जिसमें युवाओं छात्रों खासकर व्यापारीयों  का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा l व्यापारियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएl

इस पदयात्रा में जिला  महासचिव मुकेश सुमन,वरिष्ठ नेता ताज मोहम्मद अंसारी, एडवोकेट ओम प्रकाश  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे 

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking