कुशीनगर। आकांक्षात्मक विकासखंड विशुनपुरा में विकास कार्यों की प्रगति के संदर्भ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास व आधारभूत संरचना थीम पर विभिन्न विभागों के कार्यों की माहवार प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में आईसीडीएस विभाग से आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के बारे में रिपोर्ट, सैम व मैम बच्चे की प्रगति के बारे में जाना गया।स्वास्थ्य विभाग से कितनी गर्भवती महिलाएं ए एन सी में पंजीकृत हैं, ए एन सी में पिछले महीने के सापेक्ष क्या प्रगति हुई आदि के बारे में समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि, गर्भवती महिलाओं का आशावार डाटा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।शिक्षा के संदर्भ में विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा से रिपोर्ट ली गई तथा विद्यालयों के आधारभूत संरचनाओं में शौचालय की स्थिति पेयजल की स्थिति के बारे में पूछा गया। वित्तिय समावेशन के तहत मुद्रा लोन, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना की विकासखंड बिशनपुरा में स्थिति जानी गयी।उक्त बैठक में आकांक्षात्मक विकासखंड विशुनपुरा में सड़क, मकान, बिजली कनेक्शन, घरेलू शौचालय, ग्राम सचिवालय, इंटरनेट कनेक्शन के बारे में चर्चा की गई।
कृषि विभाग से खरीफ फसल के संदर्भ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की स्थिति जिला कृषि अधिकारी से जाना गया। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि आशीष कुमार से कृषि योजनाओं के संदर्भ में विशुनपुरा विकास खंड में कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला अर्थ व संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह व सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…