News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोटरी क्लब ने 60 निःसहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन किट किया वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2022  |  3:44 PM

505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी क्लब ने 60 निःसहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन किट किया वितरित WhatsApp
Responsive image
  • नगर पालिका कुशीनगर के सपहा स्थित लक्ष्मीपुर टोले में हुआ कार्यक्रम।

कसया/कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर एवं रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के संयुक्त तत्वधान में एवं नाइन फाउंडेशन के सहयोग से नगर पालिका कुशीनगर के अंतर्गत राजमंगल पाण्डेय नगर (सपहा) क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोले पर 60 निःसहाय, जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किया गया। इस राशन किट में दैनिक जरूरतों में प्रयोग होने वाले सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, रिफाइन तेल, मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती, बिस्कुट, टॉफ़ी एवं अन्य सामग्री रखा गया था।
कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को राशन किट के साथ-साथ कोरोना के प्रति सुरक्षित रहते हुए परिवार के प्रत्येक सदस्यों को कोरोना टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने हेतु जागरूक किया गया। क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि कोई भूखा ना रहे इस संकल्प के साथ जरूरतमंदों को राशन का किट दिया जा रहा है।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि नि:सहाय परिवारों को जो राशन किट उपलब्ध कराया गया इससे एक परिवार अपनी एक सप्ताह की जरूरत पूरी कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के मदद हेतु रोटरी क्लब के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे क्लब के माध्यम से अब तक 500 परिवारों में राशन किट वितरित किया जा चुका है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, सह-सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, साहिल अहमद, डॉ सुनील सिंह एवं अनिल जायसवाल सहित रोटरी क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking