News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: श्रावण के पवित्र मास पर रोटरी क्लब द्वारा शिवालयों एवं विद्यालय में लगाया गया रुद्राक्ष एवं अशोक के पौधे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2022  |  2:58 PM

494 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्रावण के पवित्र मास पर रोटरी क्लब द्वारा शिवालयों एवं विद्यालय में लगाया गया रुद्राक्ष एवं अशोक के पौधे

कसया/कुशीनगर । श्रावण के पवित्र मास पर रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने हेतु रविवार तड़के सुबह शिव मंदिर परिसर भरौली, श्रीनाथ जी मंदिर परिसर कसया एवं जूनियर हाईस्कूल परिसर कसया में रुद्राक्ष एवं अशोक के पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गए।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कार्यक्रम संयोजक एवं रोटरी उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने बताया कि नगर के शिव मंदिरों में रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए है जो आगे चलकर एक आकर्षक का केंद्र बनेगा। साथ ही आज जूनियर हाईस्कूल कसया में अशोक के भी पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गए हैं, जिससे पौधौं की सुरक्षा हो सके।

रोटरी के अध्यक्ष डॉ एम.एच.खान ने बताया कि इस सप्ताह नगर के अन्य शिव मंदिर परिसरों में भी रुद्राक्ष एवं अशोक के पौधों के साथ अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार,
उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सह-सचिव दिनेश कुमार यादव, सह-सचिव अरुण वर्मा, सह कोषाध्यक्ष, डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, सदस्य गौरव मद्धेशिया, अश्विनी जायसवाल, विशाल शर्मा, दुर्गेश चतुर्वेदी एवं शम्भू कुशवाहा उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking