पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कौवासार इन्द्रासन टोला गांव निवासी प्रेमी युगल के जिद के आगे आखिरकार परिजनों को झुकना पड़ा और मंदिर परिसर में भगवान को साक्षी मान कर परिजनों की उपस्थिति में शादी के उपरांत दोनों गृहस्थ जीवन के लिए प्रस्थान किये।
उक्त गांव निवासी सजातीय प्रेमी युगल का बिगत दो बर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस प्रेम प्रसंग की भनक जब परिजनों को लगी तो प्रेमी युगल साथ जीने मरने की कसम खा घर छोड़ फरार हो गए लेकिन गोरखपुर पहुचने के बाद प्रेमी प्रेमिका को छोड़ कहीं और भाग निकला।जिसपर बिफरी प्रेमिका सीधे नेबुआ नौरंगिया थाने पर पहुंच प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप न्याय की गुहार लगाते हुए प्रेमी से विवाह कराने की जिद कर अड़ गई।मामले को गम्भीरता से लेते हुए सक्रिय हुई पुलिस प्रेमी के परिजनों पर दबाव बना प्रेमी को थाने आने पर मजबूर कर दिया।प्रेमी के थाने आने के बाद दोनों पक्षों के लोग लड़की को समझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन लड़की के जिद के आगे सब बेकार साबित हुआ।थक हार कर दोनों के परिजनों ने शादी की बात पर सहमति जताई और थानापरिसर के बगल में स्थित मन्दिर में दोनों की शादी हुई और लड़की अपने पति के साथ पति के घर के लिए बिदा हुई।
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…