News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Samajwadi Party/नेबुआ नौरंगिया: सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने ब्लाक स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का किया आयोजन।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2021  |  8:54 PM

1,146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Samajwadi Party/नेबुआ नौरंगिया: सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने ब्लाक स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का किया आयोजन। WhatsApp
Responsive image
  • प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मान।

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में समाजवादी पार्टी के द्वारा ब्लाक स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पकडियार स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को वरिष्ठ सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा के द्वारा नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व सपा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर और शाल ओढ़ा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनप्रतिनिधियों का सम्मान करतीं रहीं हैं। देश के तरक्की का रास्ता गांवों से ही जाता हैं जिसमें गांव के जनप्रतिनिधियों का महती भूमिका होती हैं। वर्तमान भाजपा सरकार तानाशाही पर आमादा हैं।आम जनता को मिले संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने पर लगी हुई हैं। आने वाले समयों में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम का संचालन बड़का बाबू व पन्नेलाल यादव ने किया। समारोह में एमएलसी राम अवध यादव, सपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव का आयोजक विजय प्रताप ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान नथुनी कुशवाहा,मिठाई लाल यादव, कैंसरजमाल टीटू, विजय पाण्डेय, राधेश्याम साहनी,नथू यादव, नौरंगिया प्रधान संघ अध्यक्ष हेमंत शुक्ला, जाकिर अंसारी, रामबृक्ष यादव,जफिर अंसारी, नन्हे खां, पप्पू अंसारी,व्यास मिश्र, आनंद कुशवाहा, पप्पू अंसारी, शम्भु गुप्ता,लाल बाबू, सुरेन्द्र कुशवाहा, सच्चितानंद कुशवाहा, बड़े अंसारी, महेंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ यादव, लक्ष्मी यादव, जगदीश यादव,प्रभु यादव,श्यामबदन, मनीष कुशवाहा, सुभाष साहनी, मिस्टर खां, जामा अंसारी, तुफानी पहलवान, अवधेश यादव, पूर्व प्रमुख जिलाजित यादव, रामसिंह कुशवाहा सहित सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking