News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेसिक स्कूलों की स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  7:20 PM

747 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेसिक स्कूलों की स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी
  • रैली को विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया l

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व न्याय पंचायत खैरटिया ब्लॉक फाजिलनगर जनपद कुशीनगर के सभी बेसिक स्कूलों की स्कूल चलो अभियान की रैली शनिवार को प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बड़हरा मुसहर टोला से निकाली गई।रैली को फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशुवाहा ने झंडी दिखा कर रवाना किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बच्चों ,शिक्षको,अभिभावकों को संबोधित करते हुए मा विधायक ने कहाँ कि मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की सरकार की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने गाँव के निकटतम विद्यालय मे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करना है।हम सबको मिलकर यह भी प्रयास करना होगा कि समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर बच्चों , मुसहर बस्ती ,कामगारों, विस्थापित बच्चों, चिमनियों पर काम करने वाले अभिभावकों के बच्चों के साथ साथ दिव्यांग बच्चों को भी चिन्हित करते हुए ,उनका हर हाल मे नामांकन कराए। रैली में शामिल बच्चे और शिक्षक घर घर जाकर लोगों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरुक कर रहे थे।

बच्चों ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लिए अभिभावकों को जागरूक किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश प्रसाद,नोडल शिक्षक मोहम्मद तस्लीम, विद्यासागर पाण्डेय,फरहत अली,चंद्रप्रकाश शुक्ला, नागेश्वर दुबे,एस‌आरजी राम प्रकाश पाण्डेय,नागेश्वर दूबे,एआरपी मिथिलेश त्रिपाठी,अखिलेश शुक्ला जी,रवि राय,शम्भू सिंह,जितेंद्र सिंह,लक्ष्मण राय,दिनेश सिंह,नंदकिशोर गुप्ता,सतीश राय जी,वेदव्यास पाण्डेय जी ,शम्भू पाण्डेय, संदीप तिवारी, अवनीश कुमार, सूर्यभान सिंह,प्रेमचंद, कुमारी इन्दू गोंड़, नाजरीन रिजवी, आयुषी, आरती गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking