News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील, तीन अल्ट्रासाउन्ड व पैथोलॉजी सेन्टर को एसडीएम ने कारण जारी किया बताओ नोटिस!

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 23, 2021  |  8:04 PM

1,334 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील, तीन अल्ट्रासाउन्ड व पैथोलॉजी सेन्टर को एसडीएम ने कारण जारी किया बताओ नोटिस!

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । स्थानीय नगर में अवैध रूप से संचालित एक हॉस्पिटल को सील कर दिया गया वही तीन अल्ट्रासाउन्ड व पैथोलॉजी सेन्टर को एसडीएम कोमल यादव और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर कागजात न दिखा पाने पर अनियमितता को देखते कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रशासन के इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकम्प मच गया।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

शनिवार को उप जिलाधिकारी कोमल यादव व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.एस.के.गुप्ता की संयुक्त टीम ने कप्तानगंज नगर के डीसीएफ चौक स्थित अवैध रूप से संचालित एस.एस.हॉस्पिटल पर पहुंची अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला वहीं कर्मचारियों द्वारा समुचित कागजात नहीं दिखाया गया जिसको अनुचित मानते हुए सील कर दिया।

वहीं जांच टीम सच्चिदानंद अल्ट्रासाउंड सेंटर शांभवी अल्ट्रासाउंड सेंटर व कप्तानगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की जहाँ अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इस कार्यवाही की सूचना मिलते ही नगर के आधा दर्जन अवैध पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर व अस्पताल संचालक दुकान में ताला लगाकर फरार हो गए।

इस बाबत एसडीएम कोमल यादव ने कहा कि अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों की खैर नहीं यह अभियान अनवरत चलता रहेगा मानक विहीन पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश यादव, डा. परवेज यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking