News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की आत्मा- अयोध्या लाल श्रीवास्तव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2022  |  5:19 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की आत्मा- अयोध्या लाल श्रीवास्तव
  • विभिन्नता हमारी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है- विवेक वर्मा
  • राष्ट्रीय एकता की मजबूती से लोकतांत्रिक मूल्य होंगे मजबूत- धीरेंद्र त्रिपाठी
  • राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय’ विषयक सम्मेलन

कसया/कुशीनगर। स्वतंत्रता सेनानियों ने समतामूलक समाज का सपना आजादी के आंदोलन के दौरान परवान चढ़ा था आज उसके विपरीत देश नफरत, गैर बराबरी और बाजारवाद की आग में झुलस रहा है। संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना होगा तभी हमारी बसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना साकार होगी।

आपके लिए और..- 24 घंटे में लूटकांड का ‘द एंड’! कलेक्शन एजेंट से...

उक्त बातें नगरपालिका परिषद कुशीनगर के श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सिसवा – महन्थ कुशीनगर में राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय’ विषयक सम्मेलन में वक्ताओं ने कही। मुख्य वक्ता अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की आत्मा है इसे बचाये रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। आज प्रतिगामी ताकते न केवल संवैधानिक मूल्यों को चुनौती दे रही है बल्कि सदियों से स्थापित विश्व में हमारी पहचान के लिए भी खतरा पैदा कर रही हैं। धार्मिक पहचान और उसपर आधारित राष्ट्रवाद को महत्व दिए जाने से विभिन्न समाजों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होगी। यह भारत जैसे विविधता वाले मुल्क के लिए ठीक नहीं है। समाजसेवी विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति मेल-जोल की सदियों से रही है। विभिन्नता हमारी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है। लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि एक बेहतर समाज केे निर्माण को आगे आना होगा। धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, शांति, सामाजिक न्याय के लिए जागरूक होना होगा। तभी समता, बन्धुता, सम्मान, न्याय की परिकल्पना साकार होगी। इसी क्रम में शुभनरायन यादव, वशिष्ट यादव, राजेन्द्र मौर्य, माधुरी देवी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नफरत, उन्माद की बढ़ती संस्कृति के बजाय लोक कल्याण की राष्ट्र व्यापी सोंच आवश्यक है। इससे पूर्व शहीद दिवस पर शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत मे समूह चर्चा के दौरान स्थानीय समस्याओं, समतामूलक समाज निर्माण को लेेेकर विचार किया गया। संचालन हृदया नन्द शर्मा, स्वागत संजय सिंह व आभार मो. असलम व अब्दुल मजीद ने व्यक्त किया।

इस दौरान महेश पासवान, राम नक्षत्र विश्वकर्मा, मनोज चौरसिया, नेहा पासवान, खुशी सिंह, नंदनी पासवान, छाया नन्दा, दुर्गा, रीता देवी, अविनाश सिंह, राजेश कुमार गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, राम आशीष सिंह, दीपक कुमार, अर्जुन कुमार, सुमित, आदित्य, हरिश्चंद्र कुशवाहा, अजीमुल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने
तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस…

रात में अस्पतालों पर सीएमओ का छापा, कई सीएचसी में मिलीं खामियां; लापरवाहों को फटकार, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रात में अस्पतालों पर सीएमओ का छापा, कई सीएचसी में मिलीं खामियां; लापरवाहों को फटकार, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पड़रौना, कुशीनगर। जनपद में रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिए मंगलवार…

दिन में रेकी, रात में चोरी… विशुनपुरा पुलिस ने ध्वस्त किया शातिर गैंग, 4 लाख के जेवर, नकदी, बाइक व मोबाइल बरामद
दिन में रेकी, रात में चोरी… विशुनपुरा पुलिस ने ध्वस्त किया शातिर गैंग, 4 लाख के जेवर, नकदी, बाइक व मोबाइल बरामद

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking