कुशीनगर। जिला खेल अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद कुशीनगर में स्थापित उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न खेलों का सिविल सर्विसेज का चयन ट्रायल जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में निम्न प्रकार निर्धारित है।
इस क्रम में जिला स्तरीय ट्राइल्स की तिथि 06 अगस्त 2022 प्रातः 10:00 बजे से, मंडल स्तरीय ट्राइल्स की तिथि 10 अगस्त व 11 अगस्त 2022 प्रातः 11:00 बजे से क्षेत्रीय खेल स्टेडियम गोरखपुर तथा राज्य स्तरीय ट्रायल की तिथि 22 व 23 अगस्त 2022 को विभिन्न मंडलों में आयोजित होगी। खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त चयन/ ट्रायल में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद / बोर्ड/नगर-निगम / पंचायत / पुलिस विभाग/ अध्यापक/ सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे । पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकते है। इच्छुक पूर्ण सरकारी अधिकारी / कर्मचारी अपने विभाग से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन / ट्रायल में भाग ले सकते है। जनपदीय चयन/ट्रायल फिजिकल / स्किल टेस्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। फिजिकल टेस्ट में खिलाड़ियों को कम से कम 14 अंक प्राप्त करने होगे।
उक्त चयन / ट्रायल में भाग लेने वाले सरकारी खिलाड़ी / कर्मचारियों को डियूटी पर माना जायेगा तथा उनके यात्रा / भत्ता आदि का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जायेगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…