News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मानवता औऱ सेवाभाव के योद्धा थे स्व डॉ ब्रजेश- संजय कुमार राय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2022  |  3:44 PM

489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मानवता औऱ सेवाभाव के योद्धा थे स्व डॉ ब्रजेश- संजय कुमार राय
  • समाजसेवी, चिकित्सक ब्रजेश की 20 वी पुण्यतिथि मनी

कुशीनगर। मानवता और सेवा भाव से ओतप्रोत थे डा ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, यही कारण है कि आज उनके नहीं रहने पर भी उनकों याद किया जा रहा है.

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

उक्त बातें तमकुहीराज विधानसभा के आप पार्टी के निवर्तमान प्रत्याशी संजय कुमार राय ने आज पत्रकार संयोग श्रीवास्तव द्वारा आयोजित तरयासुजान क्षेत्र के समाजसेवी चिकित्सक डा ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के बीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास तरयालछीराम में कार्यक्रम के दौरान कही.

उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसे लोग मिलने बहुत ही मुश्किल है! स्व डा श्रीवास्तव के साथ रहे उनके अभिन्न मित्र कोटेदार राम अयोध्या राय व ओम् प्रकाश चौबे ने कहा कि वो पेशे से चिकित्सक थे लेकिन ये कार्य वो सेवाभाव से करते थे!व्यवसायी बिरेंद्र तिवारी ने कहा कि वो मरीज का इलाज पहले करते थे पैसे की चिंता नहीं करते थे! डा श्रीवास्तव के बड़े पुत्र एडवोकेट व पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने कहा कि आज समाज में जो भी मुकाम मिला है सब पिताजी की देन है उन्होंने सिखाया कि दरवाजे पर आने वाले का काम करना अपना कर्तव्य है! इस दौरान विक्की सिंह पटेल, पत्रकार सुरेन्द्र दूबे, विकास पांडेय, अंगद पटेल, डा श्रीवास्तव के छोटे पुत्र राकेश श्रीवास्तव, पशु अस्पताल के बृजेन्द्र श्रीवास्तव, रिषी श्रीवास्तव, यशराज, ओम सहित बेचू गोड, मुन्नी गुप्ता आदि अनेकों लोग उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking