कुशीनगर। दुदही विकास खंड के धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में शुक्रवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर सामाजिक वानिकी प्रभाग तमकुही रेंज के तत्वावधान में ‘वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी’ थीम पर गोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने कहा कि वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च को वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। वन्यजीवों से हमें भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं। वन्यजीव जलवायु व पर्यावरण को संतुलित रखने में भी सहायता करते हैं।
प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह ने वन संरक्षण वन्य प्राणी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण की जानकारी दी एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु बच्चों को प्रेरित किया। कहा कि लुप्त हो रहे वनस्पतियों और जंगली जीव-जंतुओं की प्रजातियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने वन्यजीव के चित्र बनाये। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों क्रमशः दीपक गौतम, सहाना व सिब्बी को प्रशस्ति पत्र व शील्ड से पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया।
वन रक्षक संजय सिंह, बीट प्रभारी कल्पनाथ मौर्य, राजकिशोर मिश्र, शिक्षकगण धनन्जय मिश्र ब्रजेश सिंह, अनीता देवी, शुभम, मंजेश, सरिता, नसीमा, श्वेता, सव्या आदि छात्र मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…