News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दुकानदार ने सिपाही पर मारने- पीटने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 22, 2024  |  7:10 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुकानदार ने सिपाही पर मारने- पीटने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव निवासी एक व्यवसाई ने रामकोला थाने के तीन सिपाहियों पर रास्ते में वगैर किसी कारण के रोककर गाली देने और कारण पुछने पर मारने पीटने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

रतन शर्मा पकडियार चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा है कि शनिवार की दोपहर में बरवा बाजार से दुकान का सामान लेकर पकडियार लौट रहे थे। चक- चिंतामणि गांव के पास रामकोला थाने के सिपाही एक निजी गाड़ी के साथ खड़े थे। व्यवसाई ने आरोप लगाया है कि सिपाहियों ने पता पुछने के बाद गाली देना शुरू कर दिए।

आरोप है कि जब गाली देने का कारण पुछा तो सिपाहियों ने मोबाईल छिन लिया। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने कहा कि पुलिस की जासूसी करते हो ठीक हो जाओगे। उसके बाद उसका मोबाईल में कुछ नम्बर डायल कर जांच किये और मोबाइल वापस कर दिया। जब अभद्रता की शिकायत एसपी से करने की बात कही तो नाराज हो उसे पटक- पटक कर लात घुसे पीटने लगे। चिल्लाने और रोने लगा तो धमकी देते हुए गाड़ी से चले गए। युवक ने पुलिस अधीक्षक को नामजद तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग किया है। वहीं इस घटना को लेकर दुकानदार सदमे हैं तो परिवार के लोग आशंकित नजर आ रहे हैं। प्रकरण में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

सीओ उमेश चन्द्र भट्ट का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। पता कर रहा हूं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking