News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: माता की पुण्यतिथि पुत्र ने पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2021  |  7:24 PM

885 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माता की पुण्यतिथि पुत्र ने पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी

कसया/कुशीनगर  । मानव जीवन में प्राचीन काल से ही पेड़ पौधों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है, परन्तु कोरोना काल में हुई ऑक्सीजन की किल्लत ने इसके महत्व को जनसामान्य में प्रमुखता से उजागर कर दिया है। पौधों से हमें ऑक्सीजन के साथ साथ फल फूल, इमारती लकड़ियां, औषधीय जड़ी बूटियां भी मिलती है। उक्त बातें नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा ग्राम महवाँ में स्व. कलावती देवी के पुण्यतिथि पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उनके पुत्र सतीश तिवारी ने कही। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनों की स्मृति में पौधरोपण कर उनकी यादों को भी सहेज सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी भी बन सकते है। श्री तिवारी ने नयी दिशा द्वारा निरन्तर पर्यावरण संरक्षण हेतु पुण्यतिथि, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ इत्यादि अवसरों पर कराए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम की सराहना भी की।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इस दौरान विगत वर्षों की भांति श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ व भंडारा कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सज्जनों का हरिश्चंद्र तिवारी, दयाशंकर तिवारी, अरविंद तिवारी, अरुण तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर श्रीनिवास तिवारी, अस्मावती तिवारी, दयाशंकर तिवारी, प्रतिभा तिवारी, सत्यवती तिवारी, ज्योति तिवारी, संगीता तिवारी, नीलम मणि, मंजू मणि, सोमनाथ तिवारी, अमित तिवारी, ऋषभ तिवारी, अंजनी तिवारी, मनीष तिवारी, साक्षी तिवारी, सताक्षी तिवारी, अमित पांडेय, राजेश तिवारी, इन्द्र मिश्र, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking