कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम नकहनी में चैत्र रामनवमी के प्रथम दिन 22 मार्च को श्री श्री 1008 श्री शक्ति माँ शतचंडी महायज्ञ आयोजित है। महायज्ञ की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गयी।
यज्ञ संयोजक पूर्व ग्राम प्रधान व निदेशक श्याम थाई चैरिटेबल ट्रस्ट जितेंद्र राय ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से होगा। यज्ञ के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा व श्रीराम कथा के साथ-साथ रामलीला का मंचन होगा। सनातन धर्म प्रचारक बड़ौदा गुजरात से आ रहे परम संत श्री श्री 1008 स्वामी वैकेटेशाचार्य जी महाराज और वृंदावन धाम से आ रही कथा वाचिका पूज्यनीय कृष्ण मोहिनी भक्तों को कथा का रसपान कराएंगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाबा बालक दास गिरी जी महाराज ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यज्ञ लोक कल्याण के लिए होता है।
बैठक में ग्राम प्रधान नकहनी जवाहरलाल मद्धेशिया, ग्राम प्रधान अमलेश प्रसाद, जय सिंह डिंपल पांडेय, शुभम राय, पंकज राय, भरत राव, गुलाब राजभर, दीनानाथ राजभर, केशव राजभर बुद्धि सागर, प्रभुनाथ प्रसाद
आदि उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…