News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्यवाही- संतोष कुमार मिश्र….अपराधियों के लिए काल तो भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल हैं आईपीएस संतोष

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2024  |  4:39 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्यवाही- संतोष कुमार मिश्र….अपराधियों के लिए काल तो भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल हैं आईपीएस संतोष WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा है कि पुलिस कर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जाए। उन्होंने आगाह किया कि यदि कोई पुलिस कर्मी कहीं पर भी धन उगाही करता मिला, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बलिया में बिहार की सीमा पर स्थित भरौली चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों के धन उगाही करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी थाना या पुलिस चौकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की धन उगाही जैसी घटिया हरकत नहीं होनी चाहिए।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

पुलिस जनता की सहूलियत, सेवा व उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए है, पुलिस कर्मी अपने इस दायित्व का निर्वहन पूरी तत्परता व सत्य निष्ठा से करें। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समय-समय पर अपने थाना क्षेत्र में प्रमुख चौराहा या चिन्हित स्थान जहां पूर्व में ऐसी शिकायत मिली हो या ऐसी संभावना हो, वहां निरंतर समय बदलकर आकस्मिक चेकिंग करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले का कोई भी पुलिसकर्मी धन उगाही या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया,तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।

बताते चले की बीते कुछ दिनों पूर्व जिले के बरवा पट्टी थाने पर तैनात एक चर्चित सिपाही का रिश्वत लेते हुईं सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हुआ था। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित कर उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भेजने का निर्देश दिए हैं। इतना ही नही जिले के थाना कप्तानगंज में तैनात दो पुलिसकर्मियों को कार्य में शिथिलता के शिकायत मिलने पर पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है।

उन्होंने इस संवाददाता से बातचीत में कहा कि जिले में अगर कहीं से किसी भी पुलिसकर्मी को भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी,पुलिस अधीक्षक के इस कड़े निर्देश के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों के दम फूलने लगे हैं। यहां बताना चाहूंगा की एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक अपराधियों के लिए काल बने हुए हैं, तो वहीं दूसरे तरफ महकमे के लिए महाकाल हैं।महकमे में लापरवाही व भ्रष्टाचार से उन्हें सख्त नफरत है।उन्होने महकमे के लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।कोई भी पुलिसकर्मी अगर भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking